Author: Hills Post

नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग पर स्थित गत्ता फैक्टरी में आग लगने से करोडों का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवालिक कंटेनरस प्राइवेट लिमिटेड उद्योग में गुरूवार सुबह करीब साढे पांच बजे के करीब लगी, आग इतनी फैल गई कि फैक्टरी में रखा तैयार माल व कच्चा माल के समेत लगभग करोडों रूपए की मशीनरी भी स्वाह हो गई। हालांकि घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, मगर गत्ता निर्माता शिवालिक कंटेनरस प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी को करोडों रूपयों की चपत लगी है। फैक्टरी प्रबंधन का दावा है कि आगजनी से लगभग 10 से 12 करोड रूपए…

Read More

अलीगढ़:  मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास में 20 नवम्बर, 2010 को एक नवीन अध्याय जुड़ गया। जब केन्द्रीय वित्त मन्त्री प्रणव मुखर्जी ने मुर्शिदाबाद (प0 ब्ंागाल) में अमुवि केन्द्र की आधारशिला रखी। आधारशिला समारोह को सम्बोधित करते हुए मुखर्जी ने अमुवि द्वारा देश के विभिन्न भागों में अपने शिक्षा केन्द्र स्थापित करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि मुझे आशा है कि अमुवि केन्द्र इस क्षेत्र के शैक्षिक पिछडेपन को समाप्त करते हुए क्षेत्रीय मुसलमानों को शिक्षा के द्वारा सशक्तिकरण प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैय्यद अहमद खान को सच्ची…

Read More

नई दिल्ली: देशभर में आज सशस्त्र बल झंडा दिवस मनाया गया। हमारी मातृभूमि की एकता की रक्षा करने में हमारे बहादुर सैनिकों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करने के लिए और शहीदों को सलाम करने के लिए, बहादुरों को सम्मान देने के लिए और विधवाओं, बच्चों, विकलांगों और बीमार पूर्व सैनिकों के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर केन्द्रीय सैनिक बोर्ड के अधिकारियों ने राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, रक्षा मंत्री श्री ए.के. एंटनी, रक्षा राज्य मंत्री श्री एम.एम. पल्लम राजू और तीनों सैन्य प्रमुखों…

Read More

नाहन: देश व प्रदेश के लोगों के लिए बेशक एक माह पहले दिवाली का पर्व संपन्न हो गया हो, मगर सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र में रह रहे कुछ लोगों के लिए खुशी का यह पल उस समय आया जब रविवार रात को बूढी दिवाली का पर्व शुरू हो गया। रविवार रात से शुरू हुआ बूढी दिवाली का यह जश्न आगामी 3-4 दिनों तक चलेगा, जिसमें लोगों रासे व नाटियां डालकर जश्न मनाएंगे। यहां के लोग बूढी दिवाली पर्व की शुरूआत रात को मशाले जलाकर करते है। लोग इन मशालों को लेकर गांव की परिक्रमा करते हैं और परिक्रमा के…

Read More

नाहन: आज एक आपात बैठक मे देव भूमि हिमाचल युनियन आफ जर्नलिस्ट की प्रदेश ईकाइ ने दैनिक भास्कर के पांवटा स्थित संवाददाता श्यामलाल पुण्डीर की माता श्रीमति जयन्ति देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को परम शान्ति प्रदान करने व शोक संतप्त परिवार को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रीमति जयन्ति देवी 75 वर्ष की थी आज अपने गांव आगरो तहसील पांवटा मे उनका निधन हो गया। उनके अन्तिम समय मे उनके पति पुत्र तथा पुत्रियां उनके समीप थी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार…

Read More

शिमला: प्रदेश सरकार ऐग्रीसनेट (एजीआरआईएसएनइटी) के माध्यम से राज्य के किसानों को परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी नेटवर्क का उपयोग कर रही है। ऐग्रीसनेट को कृषि रोग, निर्धारित उपचार, कीट प्रबन्धन एवं बेहतर पद्धति इत्यादि की किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेषज्ञ सूचनाएं उपलब्ध करवाने के लिए तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने यह जानकारी आज यहां हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान में ‘लोक सेवा में सुधार एवं ई-गवर्नेंस की भूमिका’ पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे प्रशासनिक सुधार सचिवों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि ऐग्रीसनेट पोर्टल…

Read More

नाहन: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 9वीं तथा 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कानूनी पाठ की जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय समाज की सामाजिक-आर्थिक और सामाजिक-राजनीतिक संरचना में घरेलू और जनता दोनों ही क्षेत्र के क्रिया-कलापों का संचालन किसी न किसी कानून द्वारा होता है तथापि हम में से अधिकतर लोग और आम नागरिक को कानून के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत तथा यहां की कुछ हद तक शहरों में लोगांे को मूलभूत कानून की जानकारी तथा उनके निदान…

Read More

नाहन: ज़िला सिरमौर में चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत सम्बन्धित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर श्री पदम सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत् इस वित्त वर्ष में अभी तक विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर 22 करोड़ रूपये व्यय किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत् ज़िला के विभिन्न विभागों से लगभग 11 करोड़ रूपये की शैल्फें प्राप्त हुई, जिनके लिए 2.25 करोड़ रूपये ज़ारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक इस वित्त वर्ष में मनरेगा के कार्य पंचायतों द्वारा क्रियान्वित…

Read More

शिमला: धनाड्य वर्ग के पर्यटकों को राज्य में हैली टैक्सी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग तथा तीन हैली टैक्सी सेवा प्रदाताओं- सिम सैम, एयरवेज प्राईवेट लि., शिवा हैली सर्विसिज तथा मैस्को एयरलाईंज लि. के मध्य समझौता हुआ है। यह जानकारी निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन डा. अरूण शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सिम सैम, एयरवेज प्राईवेट लि. ने कुल्लु-मनाली-कोकसर, मनाली-सिस्सु-मनाली-तांदी (डाईट), तांदी-उदयपुर तथा उदयपुर-किलाड़ के मध्य सेवाएं संचालित करने का प्रस्ताव दिया है। शिवा हैली सर्विसिज मनाली-भुंतर-मनाली, मनाली-रोहतांगदर्रा-मनाली और सासेबेस से मनाली घाटी फैरी (जॅायराईड) का संचालन करेगी जबकि मैस्को एयरलाईंज लि.…

Read More

शिमला: 22 नवम्बर का दिन हिमाचल प्रदेश, विशेषकर यहां के किसानों एवं बागवानों के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगा, क्योंकि इसी दिन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने जिला शिमला के ठियोग के समीप पराला में राज्य के सबसे बड़े कृषि विपणन यार्ड की आधारशिला रखी। इस कृषि विपणन यार्ड के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ रुपये व्यय होंगे और यह यार्ड 20 एकड़ भूमि पर निर्मित होगा। इस यार्ड के निर्माण से शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के फल उत्पादकों को आधुनिक विपणन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आधारशिला रखने के उपरांत एक विशाल जनसभा को संबोधित हुए मुख्यमंत्री…

Read More