Author: शिरीष खरे

मुंबई: बाल अधिकार पर काम करने वाला संस्था चाइल्ड राइट्स एडं यू ‘क्राई’ ने देश में लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को दूर करने की अपील करते हुये बेटियों को बेटों के बराबर की दर्जा देने की वकालत की है. देश में मनाये जा रहे बालिका दिवस के मद्देनजर ग्रीटिंग कार्ड बनाने वाली कंपनी आर्चीज ने लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को दूर करने वाले संदेश वाले कार्ड के जरिये लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से क्राई के साथ भागीदारी की है. इस भागीदारी के मौके पर क्राई की मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा मारवाह ने कहा कि…

Read More

मुंबई: `द हिन्दू´ की खबर के हवाले से मालूम चला है कि उड़ीसा की नियमगिरी पहाड़ी के पास लगने वाले वेदांत एल्यूमिनियम परियोजना के लिए जो जनसुनवाई आयोजित की गई थी उसके परिणाम को अब उलट कर बताया गया है। उस समय सरकारी अधिकारियों द्वारा कुलमिलकर केवल 27 बयान ही दर्ज किये गए थे जिसमें से केवल 1 आदमी ऐसा था जिसने वेदान्त परियोजना का पक्ष लिया था। उनमें से 9 आदमियों ने कहा था कि अगर उन्हें रोजगार और उचित राहत दिया जाएगा तभी वो परियोजना को अपना समर्थन दे सकते हैं। जबकि 17 आदमियों ने कहा था कि…

Read More

‘‘मुंबई तेरी फुटपाथ पर/अनगिनत काम करते ये बच्चे/रात और दिन पसीना बहाते हुए/दौड़ते, भागते/ठहरते, हांफते/फिर भी हंसते हुए/मुसकुराते हुए/रंगीन गुब्बारे या प्लास्टिक की गाड़ी/फिल्मी अखबार या रेल की चौपड़ी/कंघियां काली और लाल, छोटी बड़ी/बच्चे कहने को सामान यह लाए हैं/सच तो यह है कि खुद बिकने को आए हैं।’’ ‘मुंबई तेरी फुटपाथ पर’- जावेद अख्तर की इस कविता के उलट, एक बच्चा ऐसा भी है, जो तंग झोपड़पट्टियों और बंद गलियों से पढ़ते हुए, अपने पैरों से चार कदम आगे चलते हुए, कागजों पर नए-नए चित्रों को गढ़ता है। जहां दूसरे बच्चे, गलियों जैसे मोड़ों या मोड़ों जैसी गलियों से…

Read More

मुंबई:  बाम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया है कि वह सूचना के अधिकार कार्यकर्ता सतीश शेट्टी की पुणे में हुई निशृंस हत्या की जांच करे। उसने सूचना के अधिकार कार्यकर्ताओं पर हिंसा की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी को लेकर चिंता जाहिर की। बोम्बे हाई कोर्ट ने अपने स्वतः संज्ञान (Suo Moto) आदेश में महाराष्ट्र सरकार और उसकी राज्य पुलिस को सतीश शेट्टी की हत्या करने वाले अज्ञात हमलावरों को शीघ्रातिशीघ पकड़ने के लिए कहा है। सूचना के अधिकार कार्यकर्ता पर घातक हमले का यह कोई अकेला मामला नहीं है, सतीश शेट्टी की हत्या से एक सप्ताह पहले…

Read More

मुंबई। एक 3 साल के आदिवासी बच्चे की नक्सली होने के आरोप में अंगुलियां काट ली जाती है। एक 28 साल की आदिवासी महिला की माओवादी विद्रोही होने के झूठे आरोप में टांग तोड़ दी जाती है। इसके बाद उस महिला को बगैर इलाज के छोड़ दिया जाता है। इन दिनों बच्चों को सशस्त्र सैनिकों के रुप में भर्ती को दौर चल रहा है। इन दिनों पुलिस के कई वाहन बगैर नम्बर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह हालात हैं छत्तीसगढ़ में दक्षिणी बस्तर के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के। वहां की आवोहवा में अराजकता की छाया और…

Read More

बड़ोदरा/ इन दिनों रूचिका गिरहोत्रा की दुखद दास्तान से पूरे देश के लोग सकते में हैं और सरकार के कान कुछ खड़े हुए हैं; ऐसे में आइए एक दशक पुरानी उस दास्तान से भी धूल की परतें हटा लेते हैं जिसमें धूलेटी त्यौहार की रात को 13 साल की दलित लड़की के साथ, स्थानीय विधायक के रिश्तेदार और उसके साथी ने बलात्कार किया था। 11 सालों बाद, आज भी यह केस जहां से शुरू हुआ था वहीं अटका पड़ा है- यानि जब वह लड़की नाबालिग थी तो दबंगों ने अपना दम भरते हुए धरदबोचा था। तथ्यों के हिसाब से साफ…

Read More

सरदार सरोवर बांध से नफा और नुकसान। पिछले दो दशकों से जारी इस बहस ने हमारे दिलो-दिमाग पर दो चित्र उभारे हैं। पहला चित्र बिजली, पानी और विकास की गंगा के रूप में तो दूसरा हजारों लागों के विस्थापन का दर्द लिए खड़ा है। नर्मदा घाटी के बाहर इस आंदोलन को जानने की उत्सुकता बनी रहती है। आंदोलन की दो रेखाएं सामानान्तर चल रही हैं। एक अहिंसा पर आधारित लड़ाई को जारी रखती है तो दूसरी रचनात्मकता का रास्ता दिखाती है। बांध से प्रभावित आदिवासियों ने अपने बच्चों के लिए जीवनशाला नाम से कई स्कूल तैयार किए है। लोगों के…

Read More

नई दिल्ली / क्राई के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात कर बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 में व्याप्त कमियों पर चर्चा की। इस  प्रतिनिधिमंडल ने भारत के सभी बच्चों को शिक्षा के अधिकार से जोड़ने के लिए अधिनियम में जरूरी संशोधन किए जाने की वकालत भी की। इस दौरान राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को वह चार्टर भी सौंपा गया जिसमें देशभर से करीब 8 लाख नागरिकों ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम में जरूरी संशोधन किए जाने की मांग का समर्थन किया था। क्राई का मानना है कि बच्चों को उनके मूलभूत अधिकारों से जोड़ने और उनके बीच की…

Read More