Author: संवाददाता

श्री रेणुका जी: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ददाहू में वीरवार को एक “राष्टीय शिक्षा नीति” पर NEP मेले का आयोजन किया गया। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में यह आयोजन  एस.एम.सी. द्वारा किया गया। मेले में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा द्वारा “कबाड़ से जुगाड़” थीम पर विभिन्न वस्तुओं का निर्माण किया। छात्राओं द्वारा प्लास्टिक के कचरे से तैयार किए गए मॉडल जिसमें गुलदस्ते, झूमर, डस्टबिन व कई प्रकार की चीजें बनाई गई। इस दौरान अच्छे मॉडल बनाने वाले बच्चों को ईनाम भी वितरित किए गए। इस अवसर पर स्कूल में कार्यवाहक मुख्य अध्यापिका प्रवेश वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य…

Read More

श्री रेणुका जी: जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में बुधवार के दिन एक कोरोना पॉजिटिव की मौत होने का समाचार मिला है | बताया जाता है कि तबीयत खराब होने के चलते मरीज को अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन नजदीकी अस्पताल (CHC) पहुंचने पर डाक्टर ने बताया कि 47 वर्षीय उक्त शख्स की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। डाक्टर ने बताया कि मृत व्यक्ति के लक्ष्णों को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई | मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजस्व विभाग में चतुर्थ श्रेणी के…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जहरीली शराब के मामले के बाद से आबकारी विभाग निरंतर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक मुहिम में लगा है | विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए सिरमौर ज़िला के नारीवाला, पांवटा साहिब स्थित शराब फ़ैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर दिया है और फ़ैक्ट्री को सील करने के भी आदेश दे दिए हैं। आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी यूनुस ने बताया कि विभाग अवैध शराब के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग ने इस की निरंतरता में सिरमौर ज़िले में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि कुछ समय से…

Read More

श्री रेणुका जी: हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से आज ग्राम पंचायत ददाहू में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन हिमालयन अवेकनिग सोसायटी नाहन द्वारा किया गया। जागरूकता शिविर में मनरेगा कामगार व अन्य निर्माण के कार्यों से जुड़े कामगारों के अतिरिक्त पंचायती राज सस्थाओं के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। शिविर का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में कार्यरत समस्त कामगारों व उनके परिजनों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना हैं। श्रम विभाग से आए मास्टर ट्रेनर कमल ठाकुर ने बताया कि…

Read More

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी-2022 के आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल ने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए जो कलाकार किसी कारण से ऑडिशन के लिए मंडी नहीं आ सके हैं, उनके लिए 22 फरवरी को ओपन ऑडिशन रखा गया है । इसमें मंडी समेत पूरे प्रदेश के कलाकार शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑडिशन 22 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से पड्डल मैदान स्थित टैनिस हॉल में लिए जाएंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकार-दल ईमेल पते – एडीसी डैश एमएएन डैश एचपी एट…

Read More

नाहन: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन की ऐतिहासिक धरोहर लिटन मेमोरियल हैरिटेज बिल्डिंग होने के बाद भी लम्बे समय से बदहाली की हालात में है | इस स्थान पर कभी पार्किग के कारण तो कभी पोस्टर लगाए जाने के कारण विवाद हो जाता है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है | यूं तो इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी नाहन नगर परिषद की है, लेकिन कोई भी बेरोकटोक पोस्टर लगा देता है और कोई कार्यवाही नहीं होती | अब 1878 में बने लिटन मेमोरियल की हर दीवार पर पोस्टर ही पोस्टर दिखाई देते हैं | लिटन मेमोरियल ही…

Read More

नाहन: जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सिरमौर मनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022-23 सत्र के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर व राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर तथा ऊना लिए प्रवेश होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स जूडो और बॉक्सिंग के लिए ट्रायल 24 और 25 फरवरी को तथा कबड्डी हॉकी हैंडबॉल के लिए ट्रायल 25 फरवरी को तथा वॉलीबॉल और कुश्ती के लिए 26 फरवरी को खिलाड़ियों का ट्रायल कहलूर खेल परिसर लूहणु बिलासपुर में किया जाएगा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रातः 9:00 बजे कहलूर खेल परिसर…

Read More

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को शोपियां इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था | बताया जाता है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी | गोलीबारी की जवाबी कार्यवाही में टीम ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि दो जवान शहीद हो गए | एजेंसी इनपुट्स के अनुसार सर्च अभियान अभी भी जारी है। शोपियां जिले के जैनपोरा क्षेत्र, चेरमार्ग गांव में मुठभेड़ अभी भी जारी है, आशंका है की वहां दो तीन आतंकी हो सकते हैं | मारे गए आतंकवादी…

Read More

नाहन: जिला सिरमौर नाहन शहर में बढ़ते ट्रैफिक का दबाव अब साफ नजर आ रहा है, यहाँ हर रोज वाहन लेकर निकलना आसान नहीं है | आज भी पूरा दिन शहर में लोगों सब्जी मंडी से पेट्रोल पंप, मोहल्ला गोविंदगढ़ होते हुए दिल्ली गेट तक आने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा | वहीं अन्य मार्गों पर भी आना जाना आसान नहीं था | बताया जाता है कि जाम लगने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें दिखाई दी | एक स्थानीय युवक ने बताया की वाहन चालकों के साथ-साथ दुकानदारों और पैदल चलने वालो को भी इन…

Read More

नाहन: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में निनी स्वयं सहायता समूह महिलाओं के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है | पांवटा साहिब में कुछ वर्ष पूर्व बनाए गए इस सहायता समूह ने शुरुआत से ही हर्बल प्रोडक्ट बनाने शुरू किए और अब इन्हें निनी हर्बल ग्रुप के नाम से भी जाना जाता है | आज यह स्वयं सहायता समूह दर्जनों महिलाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहा है | उल्लेखनीय है की “निनी” स्वयं सहायता समूह का गठन नाबार्ड के सौजन्य से अरावली सोसाइटी के द्वारा 2014 में करवाया गया था | आज…

Read More