लेखक: संवाददाता

ऊना: थाना हरोली के तहत पड़ते अप्पर पंडोगा निवासी की जहरीला पदार्थ निगलने के चलते मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुनील कुमार (32) पुत्र भोला नाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सुनील कुमार पिछले काफी दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था। उसकी अपनी पत्नी से नही बनती थी तथा उसकी पत्नी उसे छोड़ मायके में रह रही थी। उसका तीन वर्षीय बेटा है। रविवार को सुनील कुमार ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने…

Read More

हमीरपुर:  थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बूणी गांव में बाइक की टक्कर से राह चलती एक महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसे नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रेष्ठा देवी निवासी गांव चौकी राजपूतां सड़क के किनारे जा रही थी कि बाइक (एचपी- 55a1017) सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह वहीं गिर कर घायल हो गई। बाइक सवार ने अन्य लोगों की मदद से उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया। अतिरिक्त थाना प्रभारी चुन्नीलाल ने…

Read More

 ऊना: पुलिस चौकी जोल के अंतर्गत गांव कृष्णा नगर की 43 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वनीता देवी पत्नी बलवीर निवासी कृष्णा नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वनीता देवी ने वीरवार सुबह अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर महिला को पविारिक सदस्य उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों के द्वारा वनीता को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हैडक्वार्टर रमाकांत…

Read More

29.3 प्रतिशत छात्र भी नशे के शिकार (सुभाष चन्द्र शर्मा ) राष्ट्रीय फेफड़े संबंधी तृतीय द्विवार्षिक कैंसर सम्मेलन में अनुसंधान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में फेफडे़ संबंधी कैंसर के मामलों में वृद्धि हुई है जिनमें 26 प्रतिशत पुरूष तथा 6.7 प्रतिशत महिलाएं फेफड़ों के कैंसर से ग्रसित है जिसका मूल कारण धूम्रपान है। क्षेत्रीय चिकित्सालय नाहन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अजय कुमार गुप्ता जो मैडीसन में एम.डी. हैं बताते हैं कि सिगरेट, भांग, गुटका, बीड़ी, सुल्फा, गांजा, अफीम ऐसे मादक द्रव्यों की श्रेणी में आते हैं जो न केवल फेफडों के कैंसर अपितु अस्थमा, टी0बी0, हृदय रोग जैसे जानलेवा रोगों को…

Read More

नाहन: मुख्य संसदीय सचिव चौधरी सुखराम ने कहा कि मनरेगा के तहत् ज़िला में चालू वित्त वर्ष में अब तक 18 करोड़ रूपये व्यय किये जा चुके हैं जबकि पिछले वर्ष 36 करोड़ रूपये व्यय किये गए थे। चौधरी सुखराम उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में ज़िला योजना विकास तथा 20-सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ज़िला में अब तक 72,241 जॉब कार्ड जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह दूरदराज के गांवों में चल रहे विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए उनमें आ…

Read More

नाहन: ज़िला में 237 विकलांगों को मुफ्त बस यात्रा के पास दिये गये हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त श्री लोकेन्द्र चौहान ने राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत् स्थानीय स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तरीय समिति के तहत् विकलांगों पर व्यय करने के लिए आस्था कल्याण समिति के नाम से पंजाब नैशनल बैंक में खाता खोला गया है जिसमें 12,980 रूपये जमा है। उन्होंने बताया कि ज़िला में 43 विकलांग व्यक्तियों के कानूनी संरक्षक बनाए गए हैं तथा वर्तमान में सात नए मामलों में कानूनी संरक्षण का अधिकार दिया गया है। उन्होंने…

Read More

निजी क्षेत्र में 1616 बेरोजगारों को दिया जायेगा रोजगार नाहन: उपायुक्त सिरमौर श्रीमती मीरा मोहन्ती ने बताया कि जि़ला में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए नाहन के चौगान मैदान में 09 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में नाहन व पांवटा की औद्योगिक इकाईयों के लिए विभिन्न ट्रेडों के 1616 पद भरे जायेंगे। उपायुक्त ने बताया कि रिक्तियों की सूची में केवल महिलाओं के लिए विभिन्न श्रेणियों के लगभग 250 पद रिक्त हैं जिनमें 8वीं से लेकर आईटीआई तक की योग्यता है। रोजगार देने वालों में कालाअ ब की ब्लू स्टार,…

Read More

नाहन: हिमाचल पुलिस के विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सिरमौर की डीएसपी श्रीमति बबीता राणा पाल ने आज शाम यहां इस संवाददाता को बताया कि विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नाहन की एक टीम ने पांवटा उपमण्डल के भाटांवाली पटवार सर्कल मे कार्यरत पटवारी कुन्दन सिंह को उसके कार्यालय मे ही बद्रीपुर के निवासी एक व्यवसाई सोमनाथ गुप्ता पुत्र श्री सुमेर चन्द गुप्ता से दो हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। श्रीमति बबीता राणा पाल ने कहा कि नाहन स्थित हिमाचल पुलिस के विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को बद्रीपुर के निवासी व्यवसाई सोमनाथ गुप्ता से शिकायत…

Read More

वोट बैंक के लगातार खिसकने का नोटिस नहीं ले पाई कांग्रेस (एस.आर.पुण्डीर) नाहन।  रेणुका उपचुनावों मे हुइ करारी हार को यहां के कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं। पचे भी कैसे! आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने कांग्रेस के उस पुश्तैनी गढ़ को तोड़ा है जिसकी नींव हिमाचल निर्माता स्व0 डा0 यशवन्त सिंह परमार ने रेणुका को अपना चुनाव क्षेत्र बना कर रखी थी। अब हताश कांग्रेसी भाजपा पर चुनाव के दौरान गड़बड़ियों के ताबड़तोड़ आरोप लगा रहे हैं तथा अदालत मे जाने की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने एक जांच समिति बिठा कर…

Read More

(एस.आर.पुण्डीर)  नाहन। आज यहां एक प्रेस कान्फ्रेंस मे स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि रेणुका मे अपनी हार को कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं इसी लिए चुनाव खत्म होने के बाद भी कांग्रेस के उलजुलूल आरोप लगाने का सिलसिला जारी है। उन्होने कहा कि रेणुका के मतदाताओं ने जो विश्वास भाजपा व धूमल सरकार मे व्यक्त किया है उसका उन्हें पूर्ण प्रतिफल मिलेगा। न केवल क्षेत्र से किये गये वायदे पूरे होंगें अपितु उससे भी कहीं बढ़ कर क्षेत्र के लोगों की पूरी सेवा करने के लिए वह स्वयं तथा सरकार तत्पर रहेगी। कांग्रेस के कुप्रचार पर न तो क्षेत्र…

Read More