Author: संवाददाता

घुमारवीं:  बिलासपुर जिला के अंतर्गत पड़ने वाले घुमारवीं में भी कोरोना रफ्तार से फैल रहा है। इसमें पहले भराड़ी घुमारवीं बरठीं जैसे शहर कोरोना के कारण रैड जोन बन चुके हैं। एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस थाना में एक आरोपी सहित व थाना प्रभारी सहित 12 जवान कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिनको आइसोलेट किया गया है। पुलिस थाना सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सारा कार्य बिलासपुर सदर थाना से संचालित किया जाएगा। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस थाने में एसएचओ सहित 12 जवान एक साथ कोरोना…

Read More

सोलन:  ज़िले में नगर निगम की पहली पार्किंग की नीलामी ठेकेदारों की मनमानी के चलते रद्द हो गई। नगर निगम में 11 सार्वजनिक पार्किंग की ऑक्शन रखी गई थी। कमिश्नर एल आर वर्मा ने जैसे ही ऑक्शन प्रक्रिया को शुरू किया। सभी 32 ठेकेदारों ने बवाल मचा कर ऑक्शन हॉल से बाहर चले गए। ठेकेदारों की मांग थी कि नीलामी से पहले उनकी समस्याओं को हल किया जाये। ठेकेदारों का कहना था कि जिन पार्किंग की नीलामी की जा रही है वहा पर किसी भी तरह की मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है जिस वजह से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।  इस…

Read More

सोलन: प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को सोलन शहर के अमित अपार्टमेंट, माल रोड सोलन पर अमर होटल से पुस्तकालय तक, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, धोबी घाट मार्ग, सन्नी साइड के कुछ हिस्से, कारगिल कॉलोनी तथा आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से दिन में 2.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता आर.विदुर ने दी।

Read More

ऊना: पुलिस थाना बंगाणा के तहत तलमेहड़ा में निजी भवन में सरकारी सीमेंट का दुरुपयोग करने का मामले सामने आया है। मामले को लेकर उप प्रधान ने पुलिस को शिकायत दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक व सरकारी ठेकेदार के स्टोर से 15 सीमेंट के बैग बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है सरकारी ठेकेदार सुखदेव शर्मा उर्फ पेसू मौजूदा समय में भारतीय जनता युवा मोर्चा चिंतपूर्णी का पदाधिकारी भी है और ग्राम पंचायत खरियालता का…

Read More

घुमारवीं : हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने लोगों से अपील की है कि एक मई से हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेशानुसार 18-44 वर्ष के सभी व्यक्तियों के लिए मुफ्त कोविड वैक्सीन टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए आम जनता से अपील है कि आज से ही अपना नाम रजिस्टर करवाएं व समय आने पर वैक्सीन टीकाकरण करवाएं।  उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस महामारी के खात्मे के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है इसलिए सभी से निवेदन है कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन…

Read More

चंबा: जिला में कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए  उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने लोगों से अपील की है कि कार्यालयों में अनावश्यक तौर पर ना आए।  केवल आवश्यक कार्यों के लिए ईमेल व डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करें।  उपायुक्त चंबा ने जिला के तमाम कार्यालयों में अनावश्यक तौर पर लोगों की शारीरिक उपस्थिति को कम करने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं और कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए भी कहा है। लिहाजा लोग एहतियात के तौर पर अधिक से अधिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम का प्रयोग…

Read More

नाहन : जिला सिरमौर में आज रात से 10 मई तक नाईट कर्फ्यू लगेगा। यह आदेश जिला के दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने हिमाचल सरकार के निर्णय के बाद जारी किए। आदेशानुसार नाईट कर्फ्यू  के दौरान 10 मई तक रात 10 बजे से प्रातः 5 बजे आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की आवाजाही पर रोक रहेगी। जिला से बाहर अन्य राज्य में जाने व अन्य सभी राज्यों से जिला में प्रवेश के लिए कोविड ई-पास पोर्टल https://www.covid19epass.hpgov.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान व पंजाब से सिरमौर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोविड ई-पास…

Read More

रिकांगपिओ : ज़िले के डाइट में मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन किन्नौर कि एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मास्टर्स गेम्स फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान उनके साथ राज्य वरिष्ठ सह सचिव हिमाचल मनोज कुमार, सह सचिव केवल राम,कर्मचारी सदस्य मोहन लाल व मुख्य सलाहकार प्रधानाचार्य डाइट कुलदीप नेगी एवं संरक्षक सुरेंदर नेगी उपस्थित थे।  बैठक में मुख्य अतिथि विनोद कुमार संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए उपस्थित पदाधिकारियों को…

Read More

घुमारवीं : घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डंगार के बाजार चौक के रेड जोन बनाने की वजह से लोगों को मूलभूत आवश्यक वस्तुओं दूध, दही, ब्रेड, सब्जी, राशन से लोगों को वंचित रहना पड़ रहा है। बताते चले की डंगार चौक में कोरोना केस आने के बाद प्रशासन द्वारा करीब 100 मी बाजार को पूर्णतः बंद करने के बाद लोगों को मूलभूत वस्तुओं को लेकर आस-पास के लोगो को वंचित रहना पड रहा है। स्थानीय लोगों व बाहरी राज्यों के दिहाड़ीदार लोग जो यहां रहते है और रोज दिहाड़ी लगा कर मूलभूत वस्तुओं को रोजाना खरीद कर गुजारा करते है…

Read More

चंबा : भरमौर आयुर्वेदिक के 10 तथा सिविल हॉस्पिटल तीसा के 30 बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा जा रहा है तथा सलूणी क्षेत्र में भी ऑक्सीजन सुविधा युक्त बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। यह वाक्य विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने चंबा में बचत भवन में कोविड-19 महामारी के वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के उपरांत कहीं। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए पंचायती राज संस्थाएं व शहरी निकाय संस्थान हेल्पडेस्क के माध्यम से पात्र लोगों का अधिक से अधिक पंजीकरण करवाना सुनिश्चित बनाएं इस कार्य में जिला…

Read More