Author: संवाददाता

श्री रेणुका जी: हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है | कोरोना की संक्रमण दर एक बार फिर बढ़ रही है, सिविल अस्पताल ददाहू में रैपिड एंटीजन किट के 97 टेस्ट किए गए थे, जिनमें से क्षेत्र के 4 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल ददाहू में 97 टेस्ट किए गए थे, जिनमें से 93 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि 4 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बी.एम.ओ. मनीषा अग्रवाल ने बताया कि  रैपिड एंटीजन किट से 4 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई…

Read More

श्री रेणुका जी: सोमवार देर शाम को ददाहू तहसील के अंतर्गत आने वाले ठाकर गवाणा गांव के 19 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर धारटीधार क्षेत्र में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह गांव ठाकर गवाणा के रूपा में हुई है | जानकारी के अनुकसार युवक ने ददाहू से मात्र 3 किलोमीटर दूर तिरमली मार्ग के समीप जंगल में फंदा लगा लिया। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत श्री रेणुका जी पुलिस थाना को सूचित किया । सोमवार देर शाम युवक को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल…

Read More

नाहन: जिला सिरमौर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से चूड़ेश्वर मंडल व चेश्टा कलामंच के कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी नुक्कड़  नाटक व गीत संगीत के जरिए दी जा रही है। जिला में अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ में चलाई गई योजनाओं के बारे लागो को जागरुक करने के लिए विशेष प्रचार अभियान प्रचार अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अर्न्तगत आज ग्राम पंचायत  नेहर स्वार, ग्राम पंचायत महिपुर और बोहल पंचायत में अनेकों विकासात्मक योजनाओं के बारे में जागरुक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत समूह गान एकता हमारा धर्म है अखंडता…

Read More

नाहन: पांवटा विधानसभा क्षेत्र में 6070 पात्र लोगों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं इसके अतिरिक्त जिन लाभार्थियों को सरकार द्वारा गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं उन्हें इस वित्त वर्ष के दौरान दो अतिरिक्त रिफिल निशुल्क दिए जाएंगे।यह जानकारी ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पावटा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटावाली के गांव केदारपुर के शिव मन्दिर मे उपमण्डल स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनने के उपरांत जन समूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमकेयर, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री…

Read More

नाहन: नाहन के इंडोर स्टेडियम में आज दो दिवसीय 40वॉ जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रहे  प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने  हाल ही में  जिला स्तरीय बैडमिंटन एसोसिएशन के बनने के बाद इस प्रतियोगिता के आयोजन करने के लिए एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार खेलो इंडिया व फिट इंडिया के अंतर्गत युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका दे रही है। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत  सिरमौर के माजरा में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बनाया गया…

Read More

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज मण्डी के पड्डल खेल मैदान में 22वें सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता 2022 का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर वुशू खेल को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि यह खेल न केवल शारीरिक क्षमता को सुधारने का कार्य करता है, बल्कि इससे व्यक्ति अनुशासित भी बनता है। यह प्रतियोगिता भारतीय वुशू संघ और हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। आर्लेकर ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि अनुशासन की कमी के कारण समाज में कई समस्याएं…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने एक बार पुनः से पार्टी के पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए गौरव शर्मा को दोबारा प्रदेश प्रवक्ता की कमान सौंपी है । उल्लेखनीय है कि इससे पहले पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष समेत पूरी नई कार्यकारिणी का गठन किया था अब एक माह बाद पार्टी के नए प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई है। आम आदमी पार्टी ने कुल 18 प्रवक्ताओं की सूची जारी की है जिसमें पंकज पंडित, संजय संधू, अनुराग प्रार्थी, सुषमा शर्मा आदि शामिल हैं | पूर्व में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे गौरव शर्मा को पार्टी ने एक बार…

Read More

राजगढ़: हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर द्वार पर पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा गम्भीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमज़ोर मरीज़ो को सहायता उपलब्ध करवाने के लिए एक योजना चलाई जा रही है जिसका नाम है मुख्यमंत्री सहारा योजना। इस योजना के अन्तर्गत कैंसर, पार्किंसन, पैरालिसिस के कारण बैड रीडन, मस्कुलर डिस्ट्राफी, थैलेसीमिया, हिमोफिलिया, रीनल फैलियर व स्थायी अपंगता से पीड़ितों को  शामिल किया गया है।  योजना के तहत लाभार्थियों को बीमारी के इलाज के लिए सरकार द्वारा 3000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रतिमाह…

Read More

श्री रेणुका जी: ददाहू रेस्ट हाउस में शुक्रवार को स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के तौर पर मनाया गया। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पहली पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यकर्ताओं द्वारा राजा साहब अमर रहे के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर कांग्रेस के तपेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।…

Read More

नाहन: उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को लोगों के सहयोग से ही रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए जिला में 15 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक प्लास्टिक से मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त आज यहां आयोजित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी उपमण्डल दण्डाधिकारी अपने संबंधित उपमण्डल में दुकानों और प्रतिष्ठानों में एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर जाँच करेंगे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया…

Read More