Author: पंकज जयसवाल

नाहन 22 दिसम्बर। एड्स एक जानलेवा गंभीर बीमारी है जिसकी रोकथाम नितांत जरूरी है। यह बात उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिला एड्स नियंत्रण समिति तथा क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल नाहन में फरवरी माह के अंत तक एआरटी सेंटर स्थापित होने जा रहा है जहां एड्स के मरीजों का उपचार होगा और उन्हें निःशुल्क दवाईंया मिल सकेंगी। एड्स के मरीजों को दवा व उपचार के लिये दूसरे जिलों अथवा राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। जिला में एचआईवी पॉजीटिव के लगभग 71 मामले हैं और इनकी जानकारी को गुप्त रखा…

Read More

नाहन : आज कार्मेल स्कूल नाहन में क्रिसमस उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रोग्राम दिए। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर उदिया ने स्टूडेंट्स को क्रिसमस और नए साल के शुभकामनाये दी और देश में शांति का सन्देश दिया। इस अवसर प्रिंसिपल सिस्टर उदिया ने स्कूल में 15 दिन के अवकाश की भी घोषणा की। तयोहार के उपलक्ष में फादर कृष्टी ने बच्चों को कई तरह के गिफ्ट दिए।

Read More

नाहन, 22 दिसंबर। जिला रोजगार अधिकारी, नाहन जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि मैसर्ज सिक्योरिटी एवं इंटेलिजेंस सेवाएं भारत लिमिटेड (एस.आई.एस.) शाहतलाई, जिला बिलासपुर सुरक्षा जवानों व सुपरवाइजरों के करीब 100 पद भरने जा रही है। इन पदों को भरने के लिए सिरमौर जिले के जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 27 दिसंबर बुधवार को, उप-रोजगार कार्यालय सराहां में 28 दिसंबर वीरवार को व उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 29 दिसंबर शुक्रवार को साक्षात्कार शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 37 साल के मध्य होनी चाहिए। शारीरिक…

Read More

नाहन, 22 दिसंबर। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नंबर-2  नाहन ने जानकारी दी है कि 24 दिसंबर रविवार को 33केवी गिरिनगर नाहन लाइन व 33केवी/11केवी सब-स्टेशन दो सड़का और वहां से निकलने वाले सभी 11केवी फीडरों पर मुरम्मत कार्य किया जाना है। इस दिन नाहन शहर, गुन्नू घाट, चौगान, कच्चा टैंक और उसके आसपास के सभी क्षेत्र शंभुवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेडा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया, बांका बाडा औद्योगिक क्षेत्र, मोगिनंद के कुछेक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक बाधित रहेगी। सहायक अभियंता…

Read More

ऊना : जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की समीक्षा बैठक करते हुए एडीसी ने बताया कि जिला में कुल 5779 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में इस योजना के तहत अब तक 4 करोड़ 95 लाख 18 सौ रूपये की राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग विवाह पुरस्कार के तहत 212 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग छात्रवृति योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में अब तक 3 लाख 59 हज़ार 750 रूपये की राशि 33 लाभार्थियों के…

Read More

ऊना, 21 दिसम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर एनएच पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन्हें सुधारने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त लिंक रोड जंक्शन पर स्पीड ब्रेकर स्थाापित करने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी हो सके और यातायात सरल बन सके। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क सुरक्षा रोड़ मैप को लागू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में डीसी ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद कर गुड समेरिटन का परिचय…

Read More

मंडी। उप रोजगार अधिकारी पधर नीरज कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 120 पद भरे जाने प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 23 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय पधर में साक्षात्कार आयोजित किये जायेगें। इन पदों के लिए उम्मीदवार दसवीं पास या इससे अधिक तथा आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लंबाई 168 सैमी तथा वजन 56 से 95 किलो होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज के फोटोग्राफ व रोजगार पहचान पत्र…

Read More

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विधानसभा में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास, रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक 2023 पेश किया इस बिल के संसोधन से सभी होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयों को अब दोबारा पंजीकरण करवाना होगा। इस विधेयक अधिसूचित होने के 30 दिन के भीतर सभी इकाइयों को पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। जिन इकाइयों की पंजीकरण की अवधि अभी खत्म नहीं हुई है उन्हें इसके शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। लाइसेंस की अवधि खत्म होने के बाद सरकार द्वारा तय पंजीकरण शुल्क अदा करना होगा। पर्यटन इकाइयों को पंजीकरण के तमाम दस्तावेजों व अन्य…

Read More

नहन 21 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार अपनी नई पारी की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र की आराध्य देवी श्री रेणुकाजी के दरबार से करेंगे। वह आगामी 24 दिसम्बर को बाद दोपहर 1.30 बजे ददाहू पहुंचेंगे तथा श्री रेणुकाजी में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि ठहराव मैना बाग में होगा। वह 25 दिसम्बर को मैनाबाग से प्रातः 11 बजे शिमला के लिये रवाना होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विनय कुमार 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे चण्डीगढ़ से परिधि गृह नाहन पहुंचेंगे जहां वह जिला अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकास…

Read More

नई दिल्ली : 2023 के लिए भारतीय खेल पुरस्कारों की घोषणा हो गई। हिमाचल के सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। रितु नेगी वर्तमान समय में भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान है। रितु नेगी हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शरोग गांव की रहने वाली है। वह पिछले करीब एक दशक से भी अधिक समय से भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा हैं। नेगी भारतीय कबड्डी टीम में डिफेंडर के तौर पर खेलती हैं। वर्तमान में रितु नेगी इंडियन रेलवे में सेवारत है।

Read More