Hills Post

भाजपा ED और IT का दुरूपयोग कर रही, प्रदेश बदनाम हुआ बोले जगत सिंह नेगी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव को प्रभावित करने के लिए ED और इनकम टैक्स का दुरूपयोग किया है। जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब चुनाव को प्रभावित करने के लिए चुनाव के दिनों में ED और इनकम टैक्स के छापे पड़े।

negi

जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के बाद से लगातार सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा, लेकिन उन्हें असफलता ही मिली है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक लाभ लेना ही भाजपा का नेशनल एजेंडा बना हुआ है। जगत सिंह नेगी ने जयराम ठाकुर के सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि वह एक उदाहरण बताएं जहां सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ हो। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग तो पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में किया।