श्री रेणुका जी: जैसे-जैसे मतदान का समय निकट आ रहा है सभी दलों के नेताओं ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है | रविवार को श्री रेणुका जी क्षेत्र में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह के पक्ष में मत की अपील करते हुए कहा कि इस बार श्री रेणुका क्षेत्र के लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करके क्षेत्र में कमल खिलाना है |

वही कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अन्य दलों के उम्मीदवार भी घर घर जाकर लोगों के द्वार खटखटा रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है कि क्षेत्र में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहने वाला है। कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार का यह चौथा इलेक्शन है | नारायण सिंह पहली मर्तबा चुनाव मैदान में उतरे हैं। नारायण सिंह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version