सिरमौर के लानाचैता मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Photo of author

By संवाददाता

श्री रेणुका जी: सिरमौर जिला के लानाचैता मार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है । दुर्घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने दोनों को नौहराधार पहुंचाया, मगर तब तक बांदल गांव के 44 वर्षीय हंसराज पुत्र भगतराम जो गाड़ी चालक था की मौत हो चुकी थी।

कार सवार चाढ़ना गांव के 26 वर्षीय अंकुश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच जारी है। एस.डी.एम. संगड़ाह व तहसीलदार नौहराधार के अनुसार मृतक के आश्रितों को फोरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपए की राहत राशि जारी की गई है।

error: Not Allowed