सोलन कॉलेज में NSS के जिला स्तरीय Pre-RD चयन कैंप का आयोजन

Photo of author

By Hills Post

सोलन: राजकीय महाविद्यालय सोलन में NSS के जिला स्तरीय एक दिवसीय Pre-RD चयन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के NSS प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के निर्देश अनुसार किया गया। कैंप में जिला सोलन के निजी एवं सरकारी महाविद्यालयों के स्वयंसेवीयों ने भाग लिया। कैंप में 10 लड़के व 14 लड़कियां ने भाग लिया

इन प्रतिभागियों का चयन उनके परेड प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परेड  प्रदर्शन का निरीक्षण पुलिस विभाग के ड्रिल चीफ इंस्ट्रक्टर द्वारा किया गया। सांस्कृतिक निरीक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा स्थापित की गई चार सदस्य चयन समिति के द्वारा किया गया।। चयनित स्वयंसेवी 01 अक्टूबर को सुंदर नगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय Pre-RD चयन कैंप में भाग लेंगे।

राज्य स्तर से इन स्वयंसेवियों का चयन जोनल स्तर के Pre-RD चयन कैंप के लिए किया जाएगा। जोनल स्तर से चयनित अभ्यर्थियों को  2025 जनवरी  में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले रिपब्लिक डे कैंप में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस चयन कैंप का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सोलन के प्राचार्य डॉक्टर ललित गुलरिया NSS प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एवं जिला नोडल अधिकारी NSS डॉक्टर प्रियंका मुल्तानी एवं डॉ घनश्याम सोनी के निर्देशन में  किया गया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।