नाहन: डाइट में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सौजन्य से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

नाहन : आज नाहन डॉईट में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्य शाला में खंड परियोजना अधिकारी जिला सिरमौर, प्रारम्भिक खंड शिक्षा अधिकारी जिला सिरमौर, प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, केंद्रीय मुख्य शिक्षक, विद्यालय प्रमुख एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आदि लगभग 120 लोगों ने भाग लिया।

इस कार्यशाला का शुभारम्भ शिक्षा उप -निदेशक उच्च अजीत चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया और उनको जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारद्वाज व् राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रीतिनिधि सागर सेठ ने फूल दे कर सम्मानित किया। जिला समन्वयक लेखराज ठाकुर ने मंच संचालन किया।

diet nahan 1

पहले सत्र में डॉ आई डी राही ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बने मैन्युयल पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा के लिए क्षमता निर्माण कर बच्चों की सुरक्षा की तैयारी करना है। उन्होंने इस मेन्युअल के चार प्रमुख स्तम्भ सरंचनात्मक ढांचा, स्वास्थ्य एवं स्वछत्ता, मनोसामाजिक पहलू और अध्यापक की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला।

दूसरे सत्र में डॉ नम्रता जोशी ने साइबर बचाव और सुरक्षा विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध के प्रकार और उस समय एक अध्यापक के रूप में हमें क्या बचाव के तरीके अपनाने चाहिए विषय पर जानकारी दी।उन्होंने आई टी एक्ट और पोक्सो एक्ट की भी जानकारी दी।

आखिरी सत्र में डॉ प्रियंका वर्मा जी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक अध्यापक की क्या भूमिका हो सकती है विषय पर जानकारी दी।उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ मिल कर किस तरह से छात्रों का मार्गदर्शन किया जाएं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर एक सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाए।

अंत में जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारद्वाज ने सभी का धन्यवाद किया और इस अवसर पर वित्त एवं अनुभाग अधिकारी अरुण शर्मा एवं डॉईट के अन्य सदस्यगण व् बनेठी एसएमसी के प्रधान दर्शन शर्मा भी उपस्थित रहे।