नाहन के कुछ क्षेत्रों में 29 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

नाहन : जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के कुछ क्षेत्रों में 29 मार्च यानी (शुक्रवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-1 द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि विला राउंड, फाऊंड्री, डीआरओ ऑफिस, डीपीआरओ ऑफिस, एसएफडीए हॉल, जिला परिषद हॉल, डिप्टी डायरेक्टर ऑफिस व इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

सहायक अभियंता ने बताया कि इस अवधि के दौरान आवश्यक मरम्मत व विद्युत केबल डालने का कार्य किया जाना है। इस दौरान सभी आम जनता से सहयोग की अपील की जाती है। शट-डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी रहेगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed