HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सिरमौर में बिजली सुधार के पर खर्च किए जाएंगे 250 करोड़: सुखराम चौधरी
    हिमाचल

    सिरमौर में बिजली सुधार के पर खर्च किए जाएंगे 250 करोड़: सुखराम चौधरी

    Hills PostBy Hills PostFebruary 18, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: हिमाचल प्रदेश के बहुउद्देशीय परीयोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री ने आज कहा की जिला सिरमौर में बिजली के सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के गोंदपुर में 105 करोड़ रुपए की लागत से 220केवी सबस्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिससे जिला सिरमौर में आने वाले 25 सालों तक बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
    पांवटा साहिब के गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत की अधिक मांग को देखते हुए 132/33 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र गोंदपुर की वर्तमान क्षमता 94.5 एम.वी.ए. को बढ़ाने हेतु 16 एम.वी.ए. के एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर कि स्थापना की जाएगी जिसका शिलान्यास आज बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि जिला में बिजली की लाइनों में लगे सभी लकड़ी के पोल को शीघ्र ही बदल दिया जाएगा।

    इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस विद्युत उप-केन्द्र की वर्तमान क्षमता 94.5 एम.वी.ए. है। 132/33 के.वी. पर 16 एम.वी.ए. के एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद इस उपकेन्द्र की कुल क्षमता 110.5 एम.वी.ए. हो जाएगी। विद्युत उप-केन्द्र गोंदपुर द्वारा वर्तमान में 132/33 के.वी. पर 31.5 एम.वी.ए. क्षमता के दो तथा 132/11 के.वी. पर 31.5 एम.वी.ए. क्षमता के एक ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

    इस क्षेत्र में उद्योगों की संख्या अधिक होने के कारण उप-केन्द्र के 33/11 के.वी. ट्रांसफार्मरों पर अत्याधिक विद्युत् भार बढ़ जाने के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने उप-केन्द्र गोंदपुर की क्षमता को बढ़ाने के लिए 16 एम.वी.ए. का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को स्थापित करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को स्थापित करने में लगभग 2 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत आएगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 31 मई, 2022 तक इस ट्रांसफार्मर को स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे कि इस क्षेत्र के लोगों, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल है, को जल्द से जल्द लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से जिला सिरमौर में स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों सहित आस-पास की लगभग 50 पंचायतों के 70 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

    इसके पश्चात, ऊर्जा मंत्री ने भूपपुर से यमुना तट लिंक रोड के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 68.20 लाख रुपए व्यय होंगे।
    इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, ओएसडी शेखरानंद उपरेती, जिला परिषद सदस्य श्रवण, पार्षद दीपक, बिजली बोर्ड के संयुक्त निदेशक अनुराग पराशर, अधीक्षण अभियंता गुरप्रीत सिंह व मनदीप सिंह, अधिशासी अभियंता सुमित व अजय चौधरी, अधिशाषी अभियंता के.एल. चौधरी, उद्योगपति सतीश गोयल व अरुण गोयल, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत अमरकोट राकेश, चरणजीत सिंह व राहुल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022

    देव आस्था का प्रतीक सीपुर मेले का शुभारंभ

    May 14, 2022

    करसोग में पांच दिवसीय श्री मूल माहूंनाग मेला शुरू

    May 14, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    खेल

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By संवाददाताMay 15, 2022

    शिमला: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने…

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.