सिरमौर बास्केटबॉल संघ: सुशील शर्मा को कमान, राकेश चौहान महासचिव चुने गए

नाहन : सिरमौर जिला बास्केटबॉल संघ के चुनाव रविवार को स्थानीय सभागार में संपन्न हुए। इस दौरान चुनाव अधिकारी आर. आर. शर्मा की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की गई। हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ की ओर से राजकुमार ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई, जबकि जिला खेल विभाग से अभय सिंह कंवर बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सलीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

चुनाव में सर्वसम्मति से सुशील कुमार शर्मा को संघ का अध्यक्ष, राकेश चौहान को महासचिव और कंवर दिग्विजय सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।

संघ की नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर परमजीत सिंह और कंवर निर्भय सिंह का चयन हुआ। वहीं उपाध्यक्ष के तौर पर संजीव शर्मा, गुरजीत सिंह और सुनीता शर्मा नियुक्त किए गए।

सहसचिव पद की जिम्मेदारी तेजेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, सरबजीत सिंह और दिलीप कुमार को सौंपी गई। सिलेक्शन कमेटी में कंवर अभय सिंह को अध्यक्ष और गुरनाम सिंह को सदस्य नामित किया गया।

सदस्य के रूप में रोहित सैनी, सचिन कुमार और इकबाल कौर को शामिल किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर विशाल कुमार, वीरेंद्र कुमार, स्वास्तिक पुंडीर, प्रदीप, निखिल, आशिक अली, विक्रम, किशोर, शाहरुख बेग, विवश पाल, अनुभव शर्मा, अनूप शर्मा, मनीषा, सुमन और अरुण शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। वीरेंद्र पाल को संघ का लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर महासचिव राकेश चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी जिला में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास करेगी। खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने, टूर्नामेंट आयोजित करने और प्रशिक्षण शिविर लगाने जैसे कई प्रस्तावों पर जल्द काम शुरू होगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।