जीनियस ग्लोबल स्कूल ने मनाया 15वां फाउंडेशन-डे 

सोलन: शहर के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को 15वां फाउंडेशन-डे धूमधाम से मनाया गया। फाउंडेशन डे पर नन्हें बच्चों ने अध्यापकों संग केक काटा। उसके पश्चात बच्चों ने मंत्रोच्चारण के अलावा सॉँग व डांस की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बच्चों ने प्रार्थना सभा और शांति पाठ का आयोजन किया। स्कूल की छात्रा मधुमिता स्वास्तिका, प्रनीत और समायरा ने स्कूल के 15 वर्षों का सरफनामा प्रस्तुत किया।

global school solan

कार्यक्रम में छात्रा शमिता की सरस्वती वंदना और मोक्षित के शिव तांडव को सभी ने सराहा। सातवीं के प्रबल, वेदिका, आलिया, सिदरा, वंशिका, आसीस, साक्षी, धानवी, मधुमिता, लक्ष्या ने हिन्दू, मुस्लिम सिख ईसाई और बौद्ध धर्म की विशेष प्रार्थना कर सर्वधर्म का संदेश दिया। कार्यक्रम के बीच बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत कलाकृतियां बनाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने की। नीति ने बताया की स्कूल में स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। हर प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। उन्होंने बताया की जीनियस स्कूल द्वारा किए ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का चौतरफा विकास होता है और उनका मनोबल भी बढ़ता है।

शर्मा ने बताया की साल 2008 में स्कूल की शुरूआत हुई थी। 3 बच्चों से शुरू हुआ सफर आज 600 बच्चों तक पहुंचा है। बेहतरीन शिक्षा के साथ बच्चों को पारिवारिक माहौल देने का प्रयास किया है। यही कारण है की जीनियस स्कूल आज अभिभावकों का भरोसा जीतने में कामयाब हुआ है। 

सोलो डांस में संदली और दिव्यांश विनर….

सोलो डांस प्रतियोगिता में प्री-केजी कक्षा के संदली और दिव्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि  गुरवानी और आरना  दूसरे स्थान पर रही। यदुवीर और काव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर केजी की सोलो डांस प्रतियोगिता में रुषांक और जशिका ने पहला स्थान हासिल किया जबकि सांची, वैष्णवी, तनाया और अन्विशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

हिंतांशी, आर्यान्श, मान्या, कंक्षित, पावनी और अनवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।पोएम रेसिटेशन में प्री-नर्सरी कक्षा की आदिव ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि नैमिष और शिवाया दूसरे स्थान पर रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्री-नर्सरी की इवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया।