सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन हिमाचल के अध्यक्ष बने गोबिंद, सुनीता को महासचिव चुना

सोलन: सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की आम सभा का आयोजन आज एस.डी. पब्लिक स्कूल पब्लिक स्कूल नेरवा में आयोजित किया गया। आम सभा में प्रदेश के 7 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सॉफ्ट टेनिस खेल को हिमाचल प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

soft ball assiciation

बैठक में सभी की सहमती से गोविंद सिंह चाईंक को अध्यक्ष, सुनीता चंदेल को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा मनकोटिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश कुमार को उपाध्यक्ष, दिनेश रनटा और आशा हरजेट को संयुक्त सचिव, नारायण सिंह चौहान को वित्त सचिव, यशपाल सिंह कपूर व बलवीर रोलेट को प्रेस सचिव चुना गया। इसके अलावा अंकित, रविंदर, ज्ञान मेहता को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष गोबिंद सिंह चाईंक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन का गठन वर्ष 2014 में किया गया है, जिसका सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस खेल को प्रदेश में लोकप्रिय बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। बैठक में सॉफ्ट टेनिस गेम की आगामी होने वाली स्टेट प्रतियोगिता के बारे में भी चर्चा की गई। सॉफ्ट टेनिस एक ऐसा खेल है, जिसे भारत सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त है । इसे एस.जी.एफ.आई. और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भी खेला जाता है।सॉफ्ट टेनिस खेल भारत में अपनी पहचान हर प्रांत में बन चुका है और भारत से बाहर भी और कई देशों में खेला जाता है।