HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»हिमाचल सरकार स्कूलों को बंद करने पर पुनर्विचार करे : प्रवक्ता संघ
    सोलन

    हिमाचल सरकार स्कूलों को बंद करने पर पुनर्विचार करे : प्रवक्ता संघ

    संवाददाताBy संवाददातामार्च 15, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: हिमाचल प्रदेश में काबिज कांग्रेस सरकार ने पिछली जयराम सरकार के समय में खोले गए कुछ स्कूलों को बंद करने का जो फैसला लिया है, इसका हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ सोलन ने कड़ा संज्ञान लिया है। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह इस फैसले पर पुनर्विचार  करें ताकि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

    हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन इकाई  ने यहां एक बैठक की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में खोले गए कुछ स्कूलों को बंद करने की फैसले का विरोध किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन ने सरकार से मांग की कि पिछले वर्ष खोले गए + 2 के स्कूलों को बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए ताकि आम जनता और स्कूली बच्चों  को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

    प्रवक्ता संघ जिला सोलन मुख्यमंत्री से आग्रह किया की वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए स्कूलों को बंद करने के फैसले को वापस लें और  इस विषय पर संख्या का ध्यान जरूर रखा जाए। जिला प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव ठाकुर, महासचिव भगत जगोता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा  और रविंद्र वर्मा, संगठन मंत्री  जय लाल जलपैक, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र वर्मा, सोहन लाल, रजनीश राणा मनीष कुमार, प्रदीप शर्मा और महिला विंग की अध्यक्ष बिमला कुमारी व शोभा शर्मा, रंजना कुमारी सभी ने सरकार से आग्रह किया कि इस विषय पर सरकार एक बार  पुनर्विचार करें।

    संघ का कहना है कि कुछ स्कूल वर्ष 2022 में जुलाई माह में खुले थे।  मध्य सत्र होने से बच्चे अपना पहला स्कूल छोड़ कर नहीं आते। अब मैट्रिक की परीक्षाओं के बाद एडमिशन शुरू होगी तो अपग्रेड स्कूलों में संख्या बढ़ेगी। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह छात्रों की संख्या का आधार 28 फरवरी न मान करने 30 अप्रैल करें ताकि बच्चों की सही संख्या का पता चल सकें। इसके बाद कम संख्या वाले स्कूलों को सरकार चाहे तो बंद कर दें। प्रवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने कहा  कि विद्यालयों को 28 फरवरी के संदर्भ में बंद करने के बजाए अप्रैल माह तक का समय दिया जाए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023

    राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सम्पन्न

    मार्च 30, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.