सोलन:  बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित पांचवी राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने पहले ही दिन 25 मेडल अपनी झोली में डाल दिए। मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के प्रधान विनोद कुमार और  प्रेस सचिव  मनोज कुमार ने बताया कि मास्टर्स गेम्स के पहले ही दिन हिमाचल की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 25 मेडल अपने नाम किए। इसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 9 ब्रांज मेडल शामिल है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 11  फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। 

मनोज  कुमार ने बताया कि 40 प्लस पुरूष कबड्डी में हिमाचल प्रदेश ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी प्रकार 40 प्लस महिला हॉकी टीम ने  केरल को  हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। 35 प्लस  हाईजंप मुकाबले में हिमाचल के रोहित कुमार ने ब्रांज मेडल जीता। हिमाचल प्रदेश की 40 प्लस वॉलीबॉल टीम ने कर्नाटक को हराकर सिल्वर मेडल जीता। 1500 मीटर दौड़ के 40 प्लस आयुवर्ग में कमलेंद्र सिंह ने 800 और 1500 मीटर में ब्रांज मेडल अपने नाम किए।

50 प्लस आयुवर्ग जैवलिन थ्रो में रविंद्र पाल सिंह ने ब्रांज मेडल जीता। 55 प्लस आयुवर्ग में दिनेश ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। 50 प्लस हाईजंप मुकाबले में सीआर यादव ने गोल्ड मेडल जीता। 45 प्लस जैवलिन थ्रो में प्रकाशेंदु ठाकुर ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। 60 प्लस आयुवर्ग में सोहन लाल ने 1500 मीटर सिल्वर मेडल हासिल किया।

ताराचंद ने 50 प्लस आयुवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। इसी प्रकार 40 प्लस शॉटपुट मुकाबले में राजपाल पुंडल ने ब्रांज मेडल, 50 प्लस 100 मीटर दौड़ में यशपाल राणा ने सिल्वर मेडल जीता। शॉटपुट महिला वर्ग में हंसा ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। सुरेंद्र कुमार ने 50 प्लस शॉटपुट में  ब्रांच मेडल अपने नाम किया।

60 प्लस आयुवर्ग में सोहन लाल ने 5 किलोमीटर रेस में  गोल्ड, इसी दौड़ के 55 प्लस आयुवर्ग में भूपेंद्र कुमार ने ब्रांज मेडल, 50 प्लस में ताराचंद ने गोल्ड मेडल, 50 प्लस में सीआर यादव ने ब्रांच हिमाचल की झोली में डाला।

मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन हिमाचल के महासचिव तेजस्वी शर्मा, उपाध्यक्ष यशपाल कपूर संयुक्त सचिव केवलराम, जिला सोलन के कोषाध्यक्ष बक्शी चंद जसवाल, मेंबर मोहन लाल ने भी सभी पदक विजेता को बधाई दी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version