नाहन में दो जगह चली हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी

Photo of author

By पंकज जयसवाल

हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी

नाहन: खूबसूरत नाहन शहर चारों ओर से घने चीड़ के जंगलों से घिरा हुआ है। यहां की सुंदरता अब संकट में हैं, यहां कुछ लोग इन चीड़ के पेड़ों अवैध कटाई कर रहे हैं। नाहन शहर के लैपरोसी वार्ड के पास चीड़ के 8 पेड़ों के कटने की और कालीस्थान मंदिर के पीछे 3 से 4 पेड़ काटे जाने की सूचना मिली हैं। हालांकि, पेड़ों को किसने और किस मकसद से काटा है, इसकी अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मौके पर कटे पेड़ खुद इस बाद की गवाही दे रहे है। सूत्रों की अनुसार यह कटान शनिवार को किया गया था, और संभवतः रविवार को भी जारी रहा।

नगर परिषद ने सूचना मिलते ही सक्रियता दिखाई, और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने हिल्स पोस्ट से बातचीत में कहा कि नाहन में आज दो जगह पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। शिमला रोड पर 8 चीड़ के पेड़ और कालीस्थान मंदिर के पीछे 3 से 4 पेड़ काटे गए हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस प्रभारी को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि कुछ पेड़ों को काटने घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें पेड़ों की लकड़ी को छिपाने की कोशिश की गई थी। लकड़ी को पेड़ की पत्तियों के नीचे छिपाया गया, ताकि यह छुपी रह सके।

वहीं पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ. जोशी ने भी इस मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे एकजुट हों और इन पेड़ों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी को सजग और सक्रिय रहने की आवश्यकता है, ताकि नाहन के खूबसूरत जंगलों और उनके पर्यावरणीय लाभ को संरक्षित किया जा सके।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।