JEE Main परिणाम: हिमाचल विद्यापीठ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Photo of author

By Hills Post

शिमला: मंगलवार को घोषित हुए प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE Main) के परिणामों में हिमाचल प्रदेश के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। शिमला और सुंदरनगर स्थित विद्यापीठ कोचिंग इंस्टिट्यूट के छात्रों ने एक बार फिर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन किया है। संस्थान के होनहार छात्र पार्थ शर्मा ने 99.10 परसेंटाइल हासिल कर उत्कृष्टता की मिसाल कायम की है।

विद्यापीठ के छात्रों ने साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार ऋष्वेक रतन ने 97.82 परसेंटाइल, पार्थ ने 97.61 परसेंटाइल, सानिया ने 97.45 परसेंटाइल और ईशांत ने 97.30 परसेंटाइल प्राप्त कर बेहतरीन सफलता दर्ज की है। संस्थान के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा और इंजीनियर रविंदर अवस्थी ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के अनुशासन, अभिभावकों के सहयोग और संस्थान की सुदृढ़ अकादमिक रणनीति को दिया।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य-आधारित पढ़ाई, नियमित टेस्ट सीरीज और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने छात्रों को आत्मविश्वास दिया है। अभी कई और छात्रों के नतीजे आने बाकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि अंतिम सूची में और भी कई नाम जुड़ेंगे। यह परिणाम न केवल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हिमाचल प्रदेश में अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।