HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»कांग्रेस नेता कौल सिंह झूठ बोलने में सबसे आगे: जयराम ठाकुर
    हिमाचल विशेष

    कांग्रेस नेता कौल सिंह झूठ बोलने में सबसे आगे: जयराम ठाकुर

    Hills PostBy Hills PostFebruary 5, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के औट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर झूठ बोलने में सबसे आगे हैं | ठाकुर ने कहा उनका झूठ में कोई मुकाबला नहीं किया जा सकता, जिला में दो दिवसीय दौरे के पहले दिन आज औट में जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह के मंडी दौरे के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी के घोघर धार में हवाई अड्डे को लेकर एक हास्यास्पद बयान देकर अपना मजाक बना दिया। आज दिन तक प्रदेश में हवाई अड्डे के लिए किसी भी प्रकार का सर्वे पूर्व की सरकारों में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बल्ह के अलावा बड़े हवाई अड्डे के लिए अन्य स्थानों पर जगह नहीं है।

    जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेसी नेताओं के बयानों पर कहा कि पहले कांग्रेसी नेता भाजपा से बहुत सवाल करते थे, कोरोना काल के दौरान भी कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश सरकार कई सवाल उठाए थे। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि 25 जनवरी को प्रदेश सरकार ने कांग्रेसियों को बिजली का झटका देकर उनकी बोलती बंद कर दी है। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में बेहतरीन कार्य करके दिखाया है जबकि कांग्रेस पार्टी कई वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए 60 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने के साथ अन्य रियायतों का ऐलान कर 11 लाख परिवारों को सीधा लाभ दिया है। वहीं अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोरलेन की जद में आए लोगों को उचित मुआवजा दिलाने की भी बात कही। औट में जयराम ठाकुर ने कोरोना महामारी को लेकर जारी प्रतिबंधों में छूट देने के भी संकेत दिए।

    इससे पूर्व अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के हणोगी में 21.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे पुल के निमार्ण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने थलौट में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का शुभारंभ किया। लोक निर्माण विभाग का मंडल खुलने से पनारसा, बालीचौकी और पंडोह-झिरिड़ी की सभी पंचायतें लाभान्वित होंगी। वहीं औट में 1.15 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाली बचत समिति की दुकानों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हणोगी में बन रही फोरलेन टनल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व सुंदर नगर विधायक राकेश जमवाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी खुशहाल चंद ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष पॉल वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    हिमाचल में गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकासः नड्डा

    May 13, 2022

    नड्डा और जय राम ठाकुर ने 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

    May 13, 2022

    मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से भेंट की, हिमाचल आने का निमंत्रण दिया

    May 11, 2022

    मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में 105 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 10, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    By संवाददाताMay 16, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के छोटा चौक बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल…

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.