सोलन: एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के अंतर्गत संचालित एल.आर. इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (LRET) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विभाग के चतुर्थ और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर संस्थान और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

परीक्षा परिणामों में चतुर्थ वर्ष के छात्रों का दबदबा रहा, जिसमें दिग्विजय और प्रदीप सिंह ने 8.35 SGPA हासिल कर संयुक्त रूप से विभाग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, हिमांशु भारती ने 8.13 SGPA अर्जित कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की। तृतीय वर्ष के परिणामों में भी छात्राओं ने बाजी मारी। मेहक ने 8.17 SGPA के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रोहित और सोनम डोल्मा ने 8.13 SGPA और वंशिका शर्मा ने 7.91 SGPA प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।
संस्थान के निदेशक प्रो. पी. पी. शर्मा ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह ने भी विद्यार्थियों और स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी लगन और अनुशासन के साथ कार्य करें ताकि वे न केवल संस्थान बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। संस्थान प्रशासन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी यहाँ के छात्र तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।