सोलन: एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के अंतर्गत संचालित एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बी. फार्मेसी 5वीं सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाकर संस्थान और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

परीक्षा परिणामों में संस्थान की छात्रा कीर्ति जसवाल ने 8.92 SGPA के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर छठा स्थान हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने संस्थान को गौरवान्वित किया है। हितेही चौहान और प्रांजल कमल ने 8.62 SGPA के साथ विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में अपनी जगह पक्की की।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह, शैक्षणिक निदेशक डॉ. पी.पी. शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने सभी मेधावियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संस्थान परिवार ने इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि ऐसे परिणाम अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बनते हैं। एल.आर. संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस सफलता से पूरे कॉलेज परिसर में खुशी और उत्साह की लहर है।