LR इंस्टीट्यूट के 15 MBA छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह

Photo of author

By Hills Post

सोलन: एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के अंतर्गत संचालित एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) हमीरपुर द्वारा घोषित MBA प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। संस्थान के कुल 15 मेधावी छात्रों ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में एल.आर. संस्थान के छात्रों ने शीर्ष पदों पर कब्जा जमाया है। अंजलि ने 8.85 SGPA के साथ विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया है, जबकि तुषार 8.54 SGPA के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त कृतिका और प्रियांशु चौहान ने 8.31 SGPA प्राप्त कर पाँचवाँ स्थान साझा किया।

संस्थान के अन्य विद्यार्थियों ने भी कड़े मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है। दीपक कुमार, पलक और सानिध्य ने (8.15 SGPA) सातवाँ स्थान प्राप्त किया।

निखिल जमवाल ने (8.00 SGPA) के साथ आठवाँ स्थान, नवजोत सिंह, पूजा राणा और साक्षी देवी (7.92 SGPA) ने नवाँ स्थान तथा जतिन सिंह पंध्यार, मुस्कान, प्रांजलि और वसु पाहवा ने दसवाँ स्थान (7.85 SGPA) पाया हैं।

विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर संस्थान की प्रबंध निदेशक श्रीमती शचि सिंह ने सभी छात्रों और शैक्षणिक स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और समर्पण का सुखद परिणाम है। निदेशक (शैक्षणिक) प्रो. डॉ. पी. पी. शर्मा ने मेधावियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता संधू ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के अनुशासन और आत्मविश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल बेहतर शिक्षा देना है, बल्कि उनमें पेशेवर नेतृत्व क्षमता विकसित करना भी है। संस्थान प्रशासन ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में भी इसी प्रकार की उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।