LR इंस्टीट्यूट सोलन का HPTU परीक्षाओं में दबदबा, मेरिट सूची में मेधावियों की लगी झड़ी

Photo of author

By Hills Post

सोलन: एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के अंतर्गत संचालित एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बी. फार्मेसी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) के घोषित परीक्षा परिणामों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। संस्थान के मेधावियों ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में अपनी जगह बनाकर संस्थान और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

परीक्षा परिणामों में संस्थान की छात्रा प्रिया ने 9.50 SGPA के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने संस्थान को गौरवान्वित किया है।

संस्थान के अन्य विद्यार्थियों ने भी कड़े मुकाबले में मेरिट सूची में आर्यन, दिपाली और नंदिनी (9.17 SGPA) के साथ छठा स्थान, आरश, अजय और इशिता कश्यप (9.0 SGPA) के साथ आठवां स्थान, खुशी, निशांत ठाकुर, अमीषा और अमित (8.92 SGPA) नौवां स्थान, हिमांशी, कंचन, प्रांजल, राजन, रितिका शर्मा, रुचिका दिल्ता, समृद्धि, समृति और श्वेता (8.83 SGPA) ने दसवां स्थान पाया है।

विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह, अकादमिक निदेशक डॉ. पी.पी. शर्मा और प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने सभी मेधावियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, लगन और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सुखद परिणाम है।

संस्थान प्रशासन ने इस सफलता को गर्व का विषय बताते हुए आशा व्यक्त की कि ये छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे और फार्मेसी के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। पूरे संस्थान परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।