सोलन:  सोलन के कंडाघाट उपमंडल के स्कूल मंझोल में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर पर्यावरण विषय पर कविता, नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता के अलावा जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूल प्रिंसिपल अमिता कश्यप ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है।

इस मौके पर इको क्लब की प्रभारी रेखा भारद्वाज ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और पर्यावरण सरंक्षण की लोगों से अपील की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version