नाहन : एचआईवी-एड्स की रोकथाम हेतु 10 सितम्बर को आयोजित होगी मैराथन

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी और एड्स की रोकथाम हेतु आम जन में जागरूकता लाने के उददेश्य से मंगलवार 10 सितम्बर 2024 को एक मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में सिरमौर जिला के 15 रेड रिबन क्लब के सदस्यों के अलावा राजकीय स्नातमोत्तर महाविद्यालय नाहन और अन्य संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 3 किलोमीटर की यह ‘‘रन रेड’’ मैराथन मंगलवार सुबह 10 बजे नाहन चौगान से प्रारम्भ होगी। इसके उपरांत नया बाजार होकर शमशेर विला राउंड होते हुए वापिस चौगान में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वावधान में एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम हेतु आम जन में जागरूकता लाने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार-डा. वीना संगल
सिरमौर जिला की एड्स कंट्रोल कार्यक्रम की जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. वीना संगल ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि लड़के और लड़कियों की केटेगरी में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2500-2500 रुपये का प्रथम पुरस्कार, द्वतीय पुरस्कार के रूप में 2000-2000 रुपये तथा तीसरे पुरस्कार के रूप में 1500-1500 रुपये दिये जायेंगे। इसी प्रकार चार प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायंगे।

डा. वीना सांगल ने आम जन से एचआईवी और एड्स की रोकथाम और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग देने अपील की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed