नाहन के वॉरटाईम कॉम्बैट सिस्टम मार्शल आर्ट्स अकादमी के बच्चों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीते मेडल

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : सिरमौर के पेंचक सिलात के 10 खिलाड़ियों की टीम ने नाहन से 5वीं राज्यस्तरीय पेंचाक सिलात चैंपियनशिप में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 21 सितंबर 2024 को भीमा काली मंदिर, मंडी में हिमाचल प्रदेश पेंचाक सिलात एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी।

टीम के सभी 10 सदस्यों ने मेडल जीतकर जिला सिरमौर का नाम गर्व से ऊँचा किया। अलीशा अंसारी, धैर्य राणा, अथर्व कौशल, नविका शर्मा और समरवीर सिंह ने अपने-अपने आयु और भार वर्गों में पेंचक सिलात की टेंडिंग फाइट में गोल्ड मेडल जीते।

वहीं, अलीज़ा अंसारी, अलीना अंसारी, इशानवी तोमर, आरव सांख्यान और कामाक्षी ने अपने वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। टीम मैनेजर की भूमिका में मोना उल्फत रही, जिन्होंने टीम को सफलतापूर्वक मार्गदर्शन दिया।

इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए, सिरमौर जिला पेंचाक सिलात एसोसिएशन के महासचिव जावेद उल्फ़त ने बताया कि इस चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पूरे राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

पेंचक सिलात एक इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट्स खेल है, जो अब भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसे भारत सरकार तथा खेलो इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त है। सिरमौर की टीम का चयन सिरमौर जिला पेंचक सिलात एसोसिएशन द्वारा ट्रायल के माध्यम से किया गया था।

इस शानदार उपलब्धि से सिरमौर के खेल प्रेमियों में उत्साह और गर्व की भावना है, और इन खिलाड़ियों ने जिले का नाम राज्यस्तर पर ऊँचा किया है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed