मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास के प्रबंधो हेतु बैठक आयोजित

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन 28 दिसम्बर। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला सिरमौर के प्रस्तावित दौरे के सफल आयोजन के लिए आज उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी तथा उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह समय रहते उचित प्रबंध कर ले ताकि मुख्यमंत्री का जिला का प्रवास सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।

अजय सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के अतिरिक्त जिला वासियो को विभिन्न सौगाते दी जाएगी। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जिला प्रवास पर आ रहे है इस दौरान मुख्यमंत्री जिला में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल आर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चैहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।