सोलन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया

Photo of author

By Hills Post

सोलन: राजकीय महाविद्यालय सोलन में आज राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर रीता शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

NSS प्रभारी डॉक्टर प्रियंका मुल्तानी द्वारा मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और ऐसे ही आगे भी निस्वार्थ भाव से अन्य कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए इनमें मुख्य तौर से नाटी,भांगड़ा, लघु नाटिका आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। कार्यक्रम में 100 से अधिक स्वयंसेवियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी डॉक्टर घनश्याम सोनी ने धन्यवाद किया ।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed