नाहन: 14-15 जून को लगेेंगे स्मार्ट मीटर, कई क्षेत्रों में एक से दो घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

नाहन : विद्युत उपमंडल नाहन-1 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आगामी 14 और 15 जून को ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान एक से दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रह सकती है। एसडीओ संतोष कुमार ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगाने का यह कार्य चरणबद्ध रूप से किया जाएगा ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति की निगरानी और बिलिंग प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया जा सके।

बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्र होंगे गांव गाड़ा, विला राउंड, उदय विहार, जेबीटी छात्रावास, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, अमरपुर मोहल्ला, सलीम गली, हाथी की कब्र , सेंटर जेल, नया बाज़ार, फायर स्टेशन, डीआईसी कॉलोनी, महिमा लाइब्रेरी, एचआरटीसी वर्कशॉप, एसपी कार्यालय व कॉलोनी, डीसी कार्यालय, एमसी कॉलोनी, मोहल्ला गोबिंदगढ़, रेंज कार्यालय, बाल्मिकी बस्ती इत्यादि।

एसडीओ ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे इस कार्य में सहयोग करें और असुविधा के लिए क्षमायाचना के साथ समझदारी बरतें।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed