Demo

नाहन में पीएम मोदी ने की जनसभा, पहाड़ी बोली में की भाषण की शुरुआत

नाहन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जिला सिरमौर के नाहन पहुंचे । यहा उन्होंने ऐतिहासिक चौगान मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नाहन में बिताए अपने पलों को याद करते हुए उस समय के भाजपा नेतओं के नाम लेकर याद करते हुए उन स्थलों का भी जिक्र किया जहां पर वह बैठकें आयोजित किया करते थे।

मोदी ने पहाड़ी भाषा से अपने भाषण की शुरूआत करते सिरमौर सभी जिला के सभी देवी देवताओं और नाहन के गुरुद्वारा का भी जिक्र किया। पीएम ने सभी खे मेरी ढाल, सभी खे रामराम कहकर लोगों को संबोधित किया। स्थानीय व्यंजन पटांडे व सिड्डू का भी जिक्र किया। इससे पूर्व मोदी को सिरमौरी लोइयां व डांगरा देकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने सम्मानित किया।

PM modi nahan

मोदी ने कहा की हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है, हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नाहन आकर ऐसा लगा कि जैसे वह अपने घर आया हूं।मोदी ने कहा कि इस बार देश में एनडीए की सरकार बनेगी और हिमाचल में जीत की हैट्रिक लगेगी।

मोदी ने हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना सिर गर्व से ऊंचा रखना सिखाया है। मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता। लेकिन कांग्रेस, मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती। कांग्रेस को भारत माता की जय कहने से दिक्कत है, कांग्रेस को वंदे मातरम् कहने से दिक्कत है। ऐसी कांग्रेस कभी हिमाचल का भला नहीं कर सकती।

पीएम मोदी ने कहा एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल। सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला, इन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में ये होगा, वो होगा। लेकिन पहली कैबिनेट में कुछ भी नहीं हुआ, बल्कि कैबिनेट ही टूट-फूट गई।

मोदी ने सिरमौर के गिरिपार के हाटी समुदाय को ST का दशकों न देने पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने कहा कांग्रेस ने हाटी समुदाय से भी धोखा किया। लेकिन मोदी ने यह काम भी करके दिखाया। नरेंद्र मोदी ने इस दौरान इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबन्धन भारत को तबाह करने के लिए खेल रहा है।

वहीं कांग्रेस एसटी, एससी और ओबीसी का आरक्षण का अधिकार छीन कर मुस्लिम को देकर वोट जिहाद की राजनीति कर रही है। मोदी ने कहा कि 500 वर्ष की लड़ाई के बाद राम मंदिर निर्माण किया गया। लेकिन कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हो रही। मोदी ने कहा की देश में एम्स और बल्क ड्रग पार्क की केंद्र सरकार की सौगात हैं, 5 किलो मुफ्त अनाज और 5 लाख स्वास्थ्य की मोदी गारंटी है।

उन्होंने कहा कि लोगों को पीएम सूर्योदय मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल से राहत मिलेगी और अतिरिक्त बिजली बेचकर पैसा भी कमाएंगे। मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर उनका प्रणाम पहुंचाने और गांव-गांव जाकर उनकी तरफ से गांव के देवी-देवताओं के दरबार में माथा टेकने का आह्वान किया।