नाहन चौगान में कल से होगा महाराजा राजेन्द्र प्रकाश मेमोरियल फूटबाल टूर्नामेंट

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : कल 7 जनवरी से नाहन के ऐतिहासिक चौगान में स्वर्गीय महाराजा श्री राजेन्द्र प्रकाश मेमोरियल फूटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।  टूर्नामेंट का आगाज और समापन बच्चों के फ्रेंडली मैच से होगा |

महाराजा राजेन्द्र प्रकाश मेमोरियल फूटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन 8 जनवरी को सुबह 10:30 महाराजा लक्षराज प्रकाश, सिरमौर  करेंगे | महाराजा राजेन्द्र प्रकाश मेमोरियल टूर्नामेंट का समापन 10  जनवरी  4:00 बजे महाराजा लक्षराज प्रकाश, सिरमौर  करेंगे।

यह जानकारी देते हुए नरेंद्र थापा ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 7 टीम भाग लेंगी |  पहले दिन नॉक आउट मैच होंगे।  8 तारीख को सेमीफइनल मैच खेले जायेंगे।  9 जनवरी को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जायेगा।  

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed