सिरमौर कल्याण मंच ने ओएसडी के निधन पर जताया शोक

सोलन: सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. धनीराम शांडिल के ओएसडी संजय शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। ज्ञात रहे  कि रविवार देर शाम संजय शर्मा सोलन में हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया था। वे 53 वर्ष के थे और सिरमौर जिला की उपतहसील नारग के रहने वाले थे। सोमवार को नारग में उनका अंतिम संस्कार हुआ। 

osd 1

सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान प्रदीप मंमगाई, वरिष्ठ उपप्रधान गगन चौहान व डॉ. एसएस परमार, महासचिव यशपाल कपूर समेत मंच के वरिष्ठ सदस्य मियां प्रेम सिंह, बलदेव चौहान, कंवर वीरेंद्र सिंह, पदम पुंडीर, डॉ.रामगोपाल शर्मा, डॉ. एसएल वर्मा, डॉ.लोकेश मंमगाई, डॉ.डीपी शर्मा, गोपाल शर्मा, बीआर शर्मा, यशपाल शर्मा, नरेंद्र चौहान, नारायण सिंह चौहान, जोगिंद्र चौहान, अशोक चौहान, प्रो.जगदेव शर्मा, संतोष शर्मा, रमेश शर्मा, महेंद्र गौतम, एसपी शर्मा,  संजय चौहान, सुभाष अत्रि, नवीन निश्चल शर्मा, अजय कंवर, हरिंद्र ठाकुर, शमशेर ठाकुर, पंकज कश्यप, अशोक शर्मा, अमरीश शर्मा, शिव प्रसाद, एल.आर. दहिया, उमेश कमल, संजीव अवस्थी, जयचंद शर्मा, सुखदर्शन ठाकुर, जय ठाकुर, उमेश कमल, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र गुरूंग, जेपी चौहान, बृजमोहन चौहान, आशीष चौहान, योगराज, दर्शन सिंह पुंडीर, कमल शर्मा, कमल सिंह कमल, ध्यान सिंह चौहान, अजय शर्मा, एसआर वर्मा, पी.डी. भारद्वाज, वरुण चौहान, संदीप शर्मा, समेत सभी सदस्यों ने संजय शर्मा के निधन पर शोक जताया और मंच के लिए उनके सहयोग को याद किया।