सिरमौर की U-20 ब्वॉयज और गर्ल्स कबड्डी टीम के लिए ट्रायल शिलाई में

नाहन : सिरमौर जिले की जूनियर (अंडर-20) ब्वॉयज और गर्ल्स कबड्डी टीमों के राज्य स्तरीय चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 30 अक्टूबर 2024 को शिलाई में किया जाएगा। यह जानकारी सिरमौर कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा ने दी है।

उन्होंने बताया कि 16 और 17 नवंबर 2024 को दभोटा (सोलन) में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की टीमों का चयन किया जाएगा। ट्रायल ठीक सुबह 10:00 बजे शिलाई में शुरू होगा, जिसमें केवल सिरमौर जिले के 20 वर्ष से कम आयु के लड़के (जिनका वजन 70 किलोग्राम से अधिक न हो) और लड़कियां (जिनका वजन 65 किलोग्राम से अधिक न हो) भाग ले सकते हैं।

Kabaddi sirmour

ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ियों को ठीक 10:00 रजिस्ट्रेशन करवाना होगा तथा साथ में 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी देनी होगी। ट्रायल में प्रतिभाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को खाने की व्यवस्था सिरमौर कबड्डी संघ द्वारा की जाएगी। ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड तथा आयु प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

ट्रायल में चयनित हुए खिलाड़ियों (लड़के और लड़कियों) को 1 नवंबर से 14 नवंबर 2024 तक कैंप में भाग लेना अनिवार्य होगा। कैंप के स्थान की जानकारी बाद में दी जाएगी। लड़कियों की टीम 15 नवंबर को और लड़कों की टीम 16 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोलन के दभोटा रवाना होगी।

लड़कों के लिए 14 दिन का कैंप और लड़कियों के लिए 15 दिन का कैंप अनिवार्य किया गया है। लड़कियों की प्रतियोगिता 16 नवंबर और लड़कों की प्रतियोगिता 17 नवंबर को आयोजित होगी।

Demo