कुल्लू: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा स्वच्छता दिवस मनाया गया

Photo of author

By पंकज जयसवाल

कुल्लू : मेजर ध्यानचंद जी की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा 17 अगस्त से 29 अगस्त 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज, 27 अगस्त को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ढालपुर खेल परिसर की सफाई की गई, जिसमें खेल मैदान से पत्थर, पॉलिथीन, और अन्य कचरा हटाया गया और मैदान में लगी झाड़ियों की सफाई की गई।

इस स्वच्छता अभियान में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, खेलो इंडिया लघु वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, जिला बॉक्सिंग संघ, जिला कुल्लू बास्केटबॉल संघ, फुटबॉल संघ के प्रशिक्षक और खिलाड़ियों ने श्रमदान किया। इस कार्यक्रम में 180 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने जानकारी दी कि कल, 28 अगस्त को पौधारोपण का आयोजन किया जाएगा, और 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed