करियर एकेडमी के मेधावियों का JEE Mains में शानदार आगाज, आदित्य जसवाल बने रोल मॉडल

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : JEE Mains परीक्षा के नतीजों में करियर एकेडमी ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। इस प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा में एकेडमी के 7 विद्यार्थियों ने 85 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता को साबित किया है। यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, बल्कि संस्थान द्वारा दिए जा रहे सटीक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को भी दर्शाता है।

इस वर्ष के परिणामों में आदित्य जसवाल ने 98.73 पर्सेंटाइल स्कोर कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनके अलावा आदित्य अंगिरस ने 92.11 पर्सेंटाइल और आदिश नारू ने 90.4 पर्सेंटाइल हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। इन मेधावी छात्रों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही रणनीतिक तैयारी और निरंतर अभ्यास से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी पाया जा सकता है।

करियर एकेडमी के लिए सफलता का यह दौर नया नहीं है। पिछले वर्षों में भी संस्थान ने बेहतरीन परिणाम दिए हैं, जिसमें प्रणव तोमर का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT रुड़की में होना एक बड़ी उपलब्धि रही है। गौरतलब है कि पिछले शैक्षणिक सत्र में एकेडमी के 10 छात्रों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में और 8 छात्रों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs) में प्रवेश पाकर हिमाचल प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इंजीनियरिंग प्रवेश के इस सफर में अभी एक और महत्वपूर्ण पड़ाव बाकी है। JEE Mains का दूसरा सत्र अप्रैल 2026 में आयोजित किया जाना है। इसी परीक्षा के आधार पर छात्रों की अंतिम रैंक निर्धारित होगी और प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिल सकेगा। संस्थान के चेयरमैन एसएस. राठी, समन्वयक मधुलिका व मनोज राठी और प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।