चंबाघाट के समीप नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी और एंबुलेंस के बीच हुई टक्कर

Photo of author

By Hills Post

सोलन: सोलन के चंबाघाट के समीप नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी और एक एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई, हालांकि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस एक मरीज को चंडीगढ़ छोड़ने के बाद वापस शिमला की ओर लौट रही थी। इसी दौरान चंबाघाट के पास सामने से आ रही नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लेते हुए हादसे के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।