डगशाई स्कूल ने उत्साह से मनाया योग दिवस

Photo of author

By Hills Post

सोलन: डगशाई सी.से. स्कूल में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने योग अभ्यास और प्राणायाम किया । योग अभ्यास में 46 एन. सी. सी. केडेट्स ने भी भाग लिया।

स्कूल प्रिंसिपल कृति शर्मा  ने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है। इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। स्कूल की एन. सी. सी. ऑफिसर अंजना ठाकुर ने कहा कि योग हमें आत्म-नियंत्रण, अनुशासन और सकारात्मकता सिखाता है। हर नागरिक को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।