धर्मपुर में 10 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं ड्रग्स तस्करी के चार मामले

Photo of author

By Hills Post

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धर्मपुर इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 14 और 15 अक्टूबर की दरम्यानी रात गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर 32 वर्षीय रजत शर्मा के पास से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। आरोपी मूल रूप से सोलन जिले के बड़ोग स्थित नगाली गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम महेंद्र कुमार शर्मा है।

धर्मपुर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रजत शर्मा आदतन अपराधी है और नशे के इस अवैध धंधे में लंबे समय से शामिल है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि उसके खिलाफ पहले से ही सोलन सदर, धर्मपुर और परवाणू थानों में चिट्टा तस्करी के चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इन पुराने मामलों में भी पुलिस ने उसके पास से कुल 31.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही मामले की आगे की कानूनी जांच की जा रही है ताकि ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े बाकी नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया जा सके।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।