नाहन : सिरमौर जिले के प्रतिष्ठित माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी अद्वितीय प्रतिभा का लोहा मनवाया है। Atal Medical & Research University, Mandi द्वारा बीएससी के विभिन्न वर्षों के घोषित परिणामों में कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट सूची में कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता सिद्ध की है, जिसके चलते कॉलेज का कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा है।
कॉलेज स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं की बात करें तो आस्था (पुत्री विमलेश चंद) ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, रेणुका (पुत्री देवराज) और अंकिता (पुत्री चतर सिंह) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किया, जबकि अदिती (पुत्री अरुण सिंह) ने तृतीय स्थान हासिल कर संस्थान को गौरवान्वित किया है।

छात्राओं की इस गौरवमयी उपलब्धि पर माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल जैन और सेक्रेटरी सचिन ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कॉलेज की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस तथा समस्त कॉलेज स्टाफ के अथक प्रयासों और कुशल मार्गदर्शन को दिया। कॉलेज सेक्रेटरी सचिन ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि माता पद्मावती कॉलेज की छात्राएं आज न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रही हैं, जिससे न केवल इस संस्थान का बल्कि पूरे सिरमौर जिले का नाम गौरवान्वित हो रहा है।