नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में छात्र संगठनों और युवकों के बीच हुए एक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस थाना नाहन में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिसके बाद पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
डॉ. यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज), नाहन के तृतीय वर्ष के छात्र रमन शर्मा (पुत्र ब्रह्म दत्त शर्मा, निवासी हाऊसिंग बोर्ड, नाहन) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना से तीन दिन पूर्व वह और उनकी बहन कैलिफान ठुंडु दोपहर के समय कॉलेज की कैंटीन में बैठे थे। इस दौरान एसएफआई (SFI) कार्यकर्ता प्रशांत उर्फ पिंकू—जो कि महाविद्यालय का छात्र नहीं है—अपने कुछ साथियों के साथ वहां आया और बहन के साथ बदतमीजी, छेड़छाड़ तथा बहसबाजी करने लगा।

इसके बाद, जब रमन शर्मा कॉलेज से अपने कमरे की तरफ जा रहे थे, तब प्रशांत ने कुछ अन्य लोगों के साथ उनका रास्ता रोका, गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
वहीं, दूसरी ओर पिंकू (पुत्र सतवीर सिंह, निवासी गांव व डाकघर शिवपुर, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर) ने भी पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज कराई है। उसके अनुसार, वह और उसका दोस्त अब्दुल रहमान मोटरसाइकिल पर रेणुका-दौड़का (Dosdka) गए थे। दोपहर करीब 2:00 बजे जब वे वापस दिल्लीगेट, नाहन लौट रहे थे, तब जेपी मोटर्स और सूतो कैफे के पास निखिल ने उन्हें रोक लिया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वहां रमन शर्मा ने उसके साथ हाथापाई और मारपीट की, जबकि आयन रीगता और निखिल ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस थाना नाहन में मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू, आपसी रंजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।