नाहन: अमन और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया इमाम हुसैन का विलादत पर्व

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : शहर के कच्चा टैंक स्थित जामा मस्जिद के पास ‘ख़ादिम-ए-बीबी फ़ातिमा ज़हरा संस्था द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन इस्लाम के महान व्यक्तित्वों हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और हज़रत गाज़ी अब्बास (अ.स.) के जन्मदिवस (विलादत) तथा शबे-बारात की मुक़द्दस रात के उपलक्ष्य में किया गया।

कार्यक्रम का आगाज़ बारगाह-ए-इलाही में विशेष दुआओं के साथ हुआ। मुल्क में शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। इस ख़ुशी के मौके पर संस्था के सदस्यों द्वारा राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच दूध का वितरण किया गया। यह सेवा इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में प्यासों की सेवा के प्रतीक के रूप में की गई।

संस्था के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इमाम हुसैन (अ.स.) का जीवन हमें ज़ुल्म के खिलाफ खड़े होने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में अमन, चैन और भाईचारे का पैग़ाम फैलाना था।

‘ख़ादिम-ए-बीबी फ़ातिमा ज़हरा (स.)’ संस्था समय-समय पर ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजन करती रहती है, जिससे समाज के हर वर्ग के बीच प्रेम और एकता को बढ़ावा मिले। इस दौरान भारी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।