नाहन: कल शहर के इन हिस्सों में 2 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के कुछ क्षेत्रों में बुधवार, 17 जून को बिजली व्यवस्था के सुधारीकरण और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। SDO संतोष कुमार ने बताया कि शहर के विला राउंड क्षेत्र में वितरण ट्रांसफार्मर (DTR) के संवर्द्धन और सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते विला राउंड और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक करीब दो घंटे के लिए पावर सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान बोर्ड की तकनीकी टीम ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम करेगी।

इसके अलावा, इसी रखरखाव कार्य के कारण शहर के कुछ प्रमुख सरकारी कार्यालयों में बुधवार सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक कुल आठ घंटों के लिए जिला कोषागार कार्यालय (District Treasury Office), सतर्कता विभाग कार्यालय (Vigilance Office) और जिला अटॉर्नी कार्यालय (District Attorney Office) की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। कार्य लंबा होने के कारण इन दफ्तरों में बिजली सुबह से शाम तक गुल रहेगी।

विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में सुचारू और बिना किसी ट्रिपिंग के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह सुधारीकरण कार्य बेहद जरूरी है। विभाग ने इस शटडाउन के कारण आम जनता और सरकारी काम-काज में होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।