नाहन की बेटी मीनाक्षी शर्मा ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

नाहन : शिमला में आयोजित 31वीं हिमाचल प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, नाहन की छात्रा मीनाक्षी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। मीनाक्षी ने यह उपलब्धि 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (जूनियर महिला वर्ग) में हासिल की है। उनकी इस सफलता से महाविद्यालय, जिला सिरमौर और पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

यह राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता शिमला के कैथलीघाट में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर से आए निशानेबाज़ों ने हिस्सा लिया। मीनाक्षी शर्मा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश चंद शर्मा, समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।

प्राचार्य डॉ. नरेश चंद शर्मा ने कहा कि मीनाक्षी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे सिरमौर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मीनाक्षी का यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और वह भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगी।

महाविद्यालय परिवार ने मीनाक्षी शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दीं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।