नाहन : लोक जनशक्ति पार्टी (पासवान) द्वारा नाहन के पूर्व विधायक स्वर्गीय सदानंद चौहान की जयंती के अवसर पर डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं का हौसला भी बढ़ाया गया।
आयोजन की जानकारी देते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने बताया कि पूर्व विधायक स्वर्गीय सदानंद चौहान की जयंती को यादगार बनाने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज में यह रक्तदान शिविर लगाया गया था, जिसमें स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 40 यूनिट रक्तदान किया।

इसके साथ ही, हाल ही में आयोजित प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जिला और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले नाहन के तीन उत्कृष्ट राष्ट्रीय स्तर के शूटरों को पार्टी द्वारा सम्मानित कर उनका मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया गया।
लोजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने बताया कि कल शिमला में पार्टी की एक अति-महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और आगामी चुनाव को लेकर ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।