नाहन : शहर के बनोग और आसपास के रिहायशी इलाकों में कल 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसफार्मर क्षमता में सुधार और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति को 4 घंटों के लिए बंद रखा जाएगा। यह कदम क्षेत्र में निर्बाध और बेहतर वोल्टेज सप्लाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
संतोष कुमार ने बताया कि रखरखाव का यह विशेष कार्य दो प्रमुख वितरण ट्रांसफार्मरों—250 kVA DTR (बनोग) और 100 kVA DTR (होली हार्ट) पर किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के कारण बनोग, गायत्री मंदिर के समीप का क्षेत्र, यशवंत विहार और शिव कॉलोनी के उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित रहेंगे। इन क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक विद्युत आधारित सेवाएं बंद रहेंगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस समयावधि के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें और विभाग को सहयोग प्रदान करें। SDO ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि रखरखाव का काम निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति 2:00 बजे से पहले भी बहाल की जा सकती है।