नाहन: मार्शल आर्ट्स ग्रेडिंग टेस्ट में चमके तीन खिलाड़ी, ब्लू और येलो बेल्ट से सम्मानित

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो, नाहन में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षण हिन्दू आश्रम स्थित MMA डोजो में आयोजित हुआ, जिसमें चयनित विद्यार्थियों के कौशल का मूल्यांकन किया गया। इस परीक्षा का संचालन शिहान इक़बाल मलिक, जो हिमाचल प्रदेश व उत्तर भारत के मुख्य परीक्षक एवं प्रशिक्षक हैं, द्वारा किया गया।

इस ग्रेडिंग टेस्ट में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की। दिव्यांश शर्मा ने 5th Kyu ब्लू बेल्ट प्राप्त की, जबकि अर्णव शर्मा और वैष्णवी शर्मा ने 8th Kyu येलो बेल्ट हासिल की।

डोजो व जिला सिरमौर के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रवीण कुमार ने बताया कि यह परीक्षण केवल चयनित विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि इन तीनों विद्यार्थियों ने काता, कुमिते, फिटनेस और तकनीकी कौशल के आधार पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी बेल्ट प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के परीक्षण विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

परीक्षण के उपरांत सफल विद्यार्थियों को बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेंसेई प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बधाई दी और कहा कि माता-पिता की जागरूकता और सहयोग से ही बच्चे आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।