नाहन : सिरमौर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। नाहन के राकेश पाहवा को धारटीधार मंडल नाहन का अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश पाहवा ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य अनुसूचित जाति मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।

राकेश पाहवा ने स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मिलकर ही हम पार्टी के उद्देश्य और विकास कार्यों को सफल बना सकते हैं। उन्होंने आगामी समय में सामाजिक कल्याण, दलित समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा और पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।